लखनऊ: आग लगने के बाद एंबुलेंस के सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट, छह लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हरदोई रोड पर कालीचरण डिग्री कॉलेज के पास सोमवार दोपहर वेल्डिंग के दौरान एंबुलेंस में आग लग गई। इस दौरान सीएनजी सिलेंडर में धमाका होने से 90 वर्षीया बुजुर्ग महिला सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन दमकलकर्मी और एक पत्रकार भी शामिल है। मौके पर …

लखनऊ, अमृत विचार। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हरदोई रोड पर कालीचरण डिग्री कॉलेज के पास सोमवार दोपहर वेल्डिंग के दौरान एंबुलेंस में आग लग गई। इस दौरान सीएनजी सिलेंडर में धमाका होने से 90 वर्षीया बुजुर्ग महिला सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन दमकलकर्मी और एक पत्रकार भी शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है।

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कालीचरण डिग्री कॉलेज के पास मार्केट में इनायत मिस्त्री नाम से कार रिपेयरिंग की दुकान है जहां सोमवार दोपहर सुशील नाम के व्यक्ति की मारुति वैन(एंबुलेंस) वेल्डिंग करा रहा था। इस दौरान एंबुलेंस में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी आग को बुझा ही रहे थे कि एंबुलेंस में लगे सीएनजी गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। धमाके में एंबुलेंस का मलबा 50 से 100 मीटर की दूरी तक जाकर गिरा।

इस हादसे में पास की दुकान का मोटर साइकिल मैकेनिक मनीष कश्यप, वहां से गुजर रहा एक पत्रकार, 90 वर्षीया महिला समेत आग बुझा रहे तीन दमकलकर्मी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य को मामूली चोटें आई हैं। एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि वैन में आग लगने का कारण लापरवाही पूर्वक वेल्डिंग किया जाना प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता