बरेली: अपर निदेशक अरविंद कुमार बनाए गए बरेली के प्रेक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनपद में पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने प्रेक्षक की तैनाती कर दी है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अपर निदेशक अरविंद कुमार चौरसिया को प्रेक्षक बनाकर भेजा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पहले अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल को प्रेक्षक बनाया लेकिन …

बरेली, अमृत विचार। जनपद में पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने प्रेक्षक की तैनाती कर दी है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अपर निदेशक अरविंद कुमार चौरसिया को प्रेक्षक बनाकर भेजा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पहले अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल को प्रेक्षक बनाया लेकिन बाद में आदेश निरस्त कर दिया। नए आदेश में प्रेक्षक अरविंद कुमार को मतदान और मतगणना स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी के साथ शांतिपूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयुक्त ने कहा कि बरेली में 15 अप्रैल को मतदान और 2 मई को मतगणना है। प्रेक्षक को मतदान के लिए 12 अप्रैल और मतगणना संपन्न कराने के लिए 30 अप्रैल की अपराह्न 5 बजे तक जनपद मुख्यालय पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय पहुंचने के बाद आयोग को रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है।

प्रेक्षक को निर्देश दिए हैं कि मुख्यालय पहुंचकर मतदान की समुचित तैयारियों के बारे में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। निर्वाचन क्षेत्र में भ्रमण करने के भी निर्देश दिए हैं। मतदान और मतगणना संबंधी समस्त तैयारियों को सूक्ष्म निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। मतदान के दिन निर्वाचन क्षेत्र में व्यापक भ्रमण कर मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने का पर्यवेक्षण करेंगे।

निर्देश दिए हैं कि कहीं पर कोई गंभीर समस्या उत्पन्न होती है तो उसे आयोग के संज्ञान में तत्काल लाएं। यदि जनपद में कहीं पर पुनर्मतदान व पुनर्मतगणना के लिए निर्णय लिया जाता है तो परिणाम घोषित कराकर मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूम में रखवाकर मुख्यालय छोड़ें।

संबंधित समाचार