बरेली: चुनाव प्रचार में जुटे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार हुए संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार कई दिनों से प्रचार अभियान में जुटे थे। कई नुक्कड़ सभाएं कीं। इस दौरान वह किसी संक्रमित के संपर्क में आ गये। इस कारण वह भी कोरोना संक्रमित हो गये। …
बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार कई दिनों से प्रचार अभियान में जुटे थे। कई नुक्कड़ सभाएं कीं। इस दौरान वह किसी संक्रमित के संपर्क में आ गये। इस कारण वह भी कोरोना संक्रमित हो गये। संक्रमित होने की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर भी शेयर की है। संपर्क में रहे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। केंद्रीय मंत्री को किसी प्रकार के कोई सिमटम नहीं हैं।
आप को अवगत करना चाहता हूं कि, मेरी "कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव" आई है।
मुझे किसी भी प्रकार का सिमटम नहीं है, निवेदन है कि मुझसे संपर्क में आये सभी लोग, कृपया कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। हम सब मिलकर इस महामारी से जीत हासिल करेंगें।
धन्यवाद ।— Santosh Gangwar (@santoshgangwar) April 13, 2021
