लखीमपुर खीरी: लकड़ी मंडी में लगी भीषण आग, 20 दुकानों में रखा फर्नीचर जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर की मुख्य लकड़ी मंडी में सोमवार की रात अचानक आग भड़क उठी। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर तमाम लोगों की जुटी भीड़ आग की लपटों के आगे असहाय खड़ी रही। सूचना पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर की मुख्य लकड़ी मंडी में सोमवार की रात अचानक आग भड़क उठी। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर तमाम लोगों की जुटी भीड़ आग की लपटों के आगे असहाय खड़ी रही। सूचना पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची।

कर्मचारियों ने लोगों की मदद से करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में करीब 20 दुकानों में रखी लगभग एक करोड़ की लकड़ी और फर्नीचर चलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। वहीं एक बस का अगला हिस्सा जल गया।

शहर की लकड़ी मंडी मेला मैदान में गढ़ी रोड पर है। मंडी में करीब 50 दुकाने हैं। भुइफोरवा नाथ मंदिर के सामने स्थित मोहल्ला अजुर्नपुरवा निवासी आदित्य मोहन अवस्थी की दुकान में रात करीब डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। लपटों को देख आग लगने की जानकारी हुई। आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। शोरशराबा होने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोग जब तक आग बुझाने की कोशिश करते। इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया।

सूचना पर लकड़ी व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए और दुकानों में रखा माल निकालने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की सात गाड़ियां हूटर बजाते हुए मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मचारियों ने करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत की। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है। व्यापारी शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं। शहर के अब्दुल बारी की बस का अगला हिस्सा आग की चपेट में आकर जल गया।

संबंधित समाचार