मुरादाबाद : डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ रोड पर हुए हादसे में महिला की मौत के बाद खासा हंगामा हो गया। आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए कांठ रोड पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ रोड पर हुए हादसे में महिला की मौत के बाद खासा हंगामा हो गया। आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए कांठ रोड पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी परिजनों की तीखी नोकझोंक हुई। वह लोग पुलिस पर खनन माफिया से सांठगांठ होने का आरोप लगा रहे थे।

सूचना पर पहुंचे सीओ सिविल लाइंस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हादसा सोमवार की सुबह करीब नौ बजे सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में कांठ रोड पर प्रेमनगर के पास हुआ।

यहां पर रहने वाले ज्ञान सिंह खेती-किसानी करते हैं। उनके दो बेटे और तीन बेटी हैं। गेहूं की कटाई होने के कारण वह सुबह खेतों की ओर चले गए थे। सुबह ज्ञान सिंह की पत्नी कृष्णा देवी उनके लिए खाना लेकर खेत की ओर जा रही थी। बताते हैं कि घर से कुछ दूरी पर कांठ रोड पार करते वक्त अचानक बालू से भरे डंपर ने उनको रौंद दिया। हादसे में कृष्णा देवी की मौके पर मौत हो गई। महिला को रौंदने के बाद डंपर अनियंत्रित होकर एक दीवार में घुस गया।

हादसे के बाद भाग रहे चालक को राहगीरों ने दबोच लिया और जमकर धुन दिया। सूचना मिलने पर कुछ देर में कृष्णा देवी के परिजन तमाम ग्रामीणों संग आ गए। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए कांठ रोड पर जाम लगा दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मचने के साथ ही दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस अनिल कुमार यादव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। चालक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों को शांत कराया। इस दौरान कई बार परिजनों की नोकझोंक भी हुई। बाद में जाम खुलवाने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

—-फोटो—-

संबंधित समाचार