बरेली: प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, घर-घर मांगे वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रथम चरण के मतदान को अब मात्र दो दिन का समय बचा है। वहीं, मंगलवार को भाजपा, सपा और बसपा के अलावा निर्दल प्रत्याशियों ने चुनाव को लेकर अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। कहीं पर जुलूस निकालकर तो कहीं सभा आयोजित कर प्रत्याशी प्रचार में जुटे रहे। …

बरेली, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रथम चरण के मतदान को अब मात्र दो दिन का समय बचा है। वहीं, मंगलवार को भाजपा, सपा और बसपा के अलावा निर्दल प्रत्याशियों ने चुनाव को लेकर अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। कहीं पर जुलूस निकालकर तो कहीं सभा आयोजित कर प्रत्याशी प्रचार में जुटे रहे। इतना ही नहीं मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

नए नए वोटरों को रिझाने के लिए फेसबुक और व्हाट्सअप पर प्रत्याशियों ने अपनी अपडेट देने के लिए भी लोगों को तैनात किया है। जो प्रत्याशी मैदान में वोट मांग रहे हैं वे लोगों से विकास का किया वादा कर रहे हैं। वार्ड की मूलभूत समस्याओं को भी वे डोर-टू-डोर कैंपेन में उठा रहे हैं। इनको किस प्रकार से हल किया जाएगा इसका प्लान भी उनके पास है।

किसने कहां किया प्रचार
जिला पंचायत के वार्ड नंबर 57 से भाजपा की समर्थित प्रत्याशी प्रत्याशी रश्मि पटेल के समर्थन में प्रशांत पटेल ने डोहरा, राम गंगा नगर , सुपर सिटी, सिल्वर इस्टेट , महानगर क्षेत्र में दिनभर प्रचार किया। वह सुबह से ही मैदान में निकल गई। शाम करीब 7 बजे तक वोट मांगने का सिलसिला चला। इस दौरान जगह-जगह प्रत्याशी का स्वागत कर माल्यार्पण भी किया गया।

सपा के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने नवाबगंज के वार्ड 1 से 9 तक के प्रत्याशियों के समर्थन में क्षेत्र में भ्रमण कर प्रत्यायाशियों के चुनाव चिन्ह बताते हुए अगले पांच वर्ष के दौरान कराने जाने वाले कार्यों के दम पर वोट मांगे। इस दौरान सपा सरकार की उपलब्धियां बताकर विरोधी पार्टियों को घेरा। प्रदीप मौर्य, अनिल गंगवार, योगेश यादव, त्रिवेंद्र गंगवार, खतीब अहमद प्रचार ने भरपूर समर्थन दिया।

वार्ड 28 की भाजपा प्रत्याशी तेजेश्वरी सिंह ने आखिरी दिन सुबह से देर शाम तक वोटरों के बीच पसीना बहाया। उन्होंने जनता से वार्ड में अधूरे पड़े विकास कार्यों को शहरी तर्ज पर पांच साल में तेजी के साथ पूरा करने का वायदा किया। घर-घर वोट मांगने के दौरान उनको भरपूर समर्थन मिला। इसके अलावा उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाई।

नवाबगंज के वार्ड 3 के प्रत्याशी महेंद्र कुमार दीपक ने चुनाव चिन्ह क्रेन पर मोहर लगाने की अपील की। वह पिछले कई दिनों से क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। अंतिम दिन क्षेत्र में जतना का खूब समर्थन मिला। इस दौरान डा. गंगाधर, सिपाही लाल, सोनू , रामौतार ,कपिल देव, कुंवरसेन, संदीप, निशित, लविश, प्रेमशंकर, रामपाल, राजेन्द्र, वीरेन्द्र पाल, कन्हैयालाल, करनसिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार