बरेली: कोरोना ने इस साल के तोड़े सभी रिकॉर्ड, नौ महीने बाद निकले 328 संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के मामलों ने मंगलवार को इस साल के रिकार्ड तोड़ दिए। नौ माह के बाद जिले में 328 संक्रमित निकले हैं। इससे पहले पिछले साल जून में जिले में सर्वाधिक 378 संक्रमित निकले थे। बीते वर्ष जब संक्रमण शुरू हुआ तो इस माह में मात्र छह संक्रमित थे। जबकि आज …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के मामलों ने मंगलवार को इस साल के रिकार्ड तोड़ दिए। नौ माह के बाद जिले में 328 संक्रमित निकले हैं। इससे पहले पिछले साल जून में जिले में सर्वाधिक 378 संक्रमित निकले थे। बीते वर्ष जब संक्रमण शुरू हुआ तो इस माह में मात्र छह संक्रमित थे। जबकि आज सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1500 से अधिक है।
संक्रमितों की बात करें तो कोतवाली में एक, दो निजी अस्पताल के बारह कर्मचारी, ग्रीन पार्क में 12, महानगर में 18, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक समेत प्रेमनगर, जनकपुरी, शांति विहार, नेकपुर, इंद्रा पुरम, खैरुल्ला गली, मढ़ीनाथ, सिविल लाइंस, निर्मल रेजिडेंसी, एकता नगर, सदर बाजार, ग्रीन पार्क, राजेंद्र नगर, सनराइज इंक्लेव, भरतौल, प्रभात नगर, कालीबाड़ी, महानगर, कैंट, संजय नगर, शिवपुरी, गुलाब नगर, माधोबाड़ी, दलेलनगर, शहादाना कालोनी, उधम सिंह नगर, राजीब कालोनी, सुभाष नगर, सिल्वर स्टेट कालोनी, धौराटांडा, गांधीपुरम, भिटौरा, लोचीनगला, बासमंडी, पुराना शहर, बहेड़ी, मानसरोवर गार्डन, जिला जेल, फरीदपुर, कर्मचारी नगर,चाहबाई, पवन विहार, रामगंगा नगर कालोनी, बिथरी, बड़ा बाजार, प्रभात नगर, साहुकारा, शास्त्री नगर, इज्जतनगर, तहसील, मीरगंज, चनेहटी, नई वस्ती, गंगापुरम, कृष्णा नगर, भोजीपुरा, कटरा, रेलवे कालोनी, मझगवां, रामचंद्रपुरम, करगैना, मोहल्ला बकसरिया, जिगनिया, मठिया, दिवाना, कांधरपुर, सिरौली, उमसरिया, पीपलसाना, नबावगंज, जाधोपुर,पस्तौर, आदर्श नगर, क्यारा, विमको फैक्ट्री, नरकुलागंज, फतेहगंज, बनवसा, अनोला, इफ्को, पुष्पांजलि वाटिका, सीबीगंज, गोल्डन ग्रीन पार्क, आवास विकास कालोनी, परवाना नगर, गुजराल अपार्टमेंट, राधेश्याम इंक्लेव, केके पुरी कालोनी, अरसाना रेजिडेंसी, रायबरेली, कुर्मांचल नगर, सिकलापुर, खुशबु इंक्लेव, कमल कृष्ण कुंज, बजरिया, ब्रहमपुरा, मारबाड़ीगंज, गोकुल नगर, शाह कालोनी, पटवा गली, पशुपति विहार, मॉडल टाउन, कैंफर कालोनी, नेहरु पार्क, रिच्छा, शाहबाद, मुंशी नगर, सनराइज इंक्लेव सिटी, सिठौरा आदि में संक्रमित निकले हैं।
