जलालाबाद: आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाजों ने फैलाया अपना जाल, पैसे की चाह में फंसकर लोग लगा रहे दांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद, अमृत विचार। कुछ दिन पहले जलालाबाद पुलिस ने आठ लोगों को 12 मोबाइल से मैच में सट्टेबाजी करते हुए 19 हजार की नगदी और मोबाइल के साथ पकड़ कर जेल भेजा था। मगर उसके कुछ ही दिन बाद सभी सट्टेबाज जमानत पर रिहा होकर क्षेत्र में वापसी कर चुके हैं। अब जबकि सट्टेबाजी का …

जलालाबाद, अमृत विचार। कुछ दिन पहले जलालाबाद पुलिस ने आठ लोगों को 12 मोबाइल से मैच में सट्टेबाजी करते हुए 19 हजार की नगदी और मोबाइल के साथ पकड़ कर जेल भेजा था। मगर उसके कुछ ही दिन बाद सभी सट्टेबाज जमानत पर रिहा होकर क्षेत्र में वापसी कर चुके हैं। अब जबकि सट्टेबाजी का त्योहार आईपीएल भी शुरू हो चुका है तो सट्टेबाज फिर से सक्रिय हो गए हैं।

जलालाबाद में आईपीएल के अलावा सट्टा पर्ची का खेल भी बड़े पैमाने पर होता है। जिसमे गांव गुनारा, सिकंदरपुर, याकूबपुर तिराहा, मोहल्ला गौस नगर, बगिया मोहल्ला, बाबू नगर समेत नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों में इनकी बाकायदा मंडी सजाई जाती है। अब तक आईपीएल के पांच मैचों में करोड़ों का सट्टा सिर्फ जलालाबाद क्षेत्र में लग चुका है जबकि अभी इस सीजन के 51 लीग मैच, एक एलिमिनेटर, 2 क्वालिफायर और फाइनल मैच खेला जाना बाकी है। कोरोनाकाल में आर्थिक संकट से जूझ रहे लोग भी पैसे की चाह में फंसकर सट्टा खेल इस जाल में फंस रहे हैं।

पुलिस ने सट्टेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ रणनीति तैयार कर ली है। जल्दी ही सट्टेबाजों की धरपकड़ शुरू की जाएगी। किसी भी युवा के भविष्य को ऐसे बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। – मस्सा सिंह, सीओ, जलालाबाद

संबंधित समाचार