रणवीर सिंह करेंगे साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘अन्नियन’ का रीमेक, शंकर होंगे डायरेक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म “अन्नियन” के हिंदी रूपांतरण में नजर आएंगे जिसका निर्देशन ख्यातिलब्ध फिल्मकार शंकर द्वारा किया जाएगा। शंकर, 2005 में आई मूल तमिल फिल्म के भी निर्देशक हैं। मनोवैज्ञानिक एक्शन थ्रिलर फिल्म “अन्नियन” में दक्षिण के अभिनेता विक्रम ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म एक ऐसे किरदार पर आधारित …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म “अन्नियन” के हिंदी रूपांतरण में नजर आएंगे जिसका निर्देशन ख्यातिलब्ध फिल्मकार शंकर द्वारा किया जाएगा। शंकर, 2005 में आई मूल तमिल फिल्म के भी निर्देशक हैं।

मनोवैज्ञानिक एक्शन थ्रिलर फिल्म “अन्नियन” में दक्षिण के अभिनेता विक्रम ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म एक ऐसे किरदार पर आधारित थी जो कई पहचान वाली मनोवैज्ञानिक बीमारी (मल्टीपल पर्सनैलिटी डिस्ऑर्डर) से ग्रसित था। हिंदी रूपांतरण का निर्माण पेन स्टूडियोज के जयंतीलाल गड़ा द्वारा किया जाएगा। रणवीर सिंह ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए वरदान के समान है।

मूल फिल्म ‘अन्नियन’ को हिंदी में भी ‘अपरिचित’ नाम से डब किया गया था और उत्तर भारत के दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। रणवीर ने इस फिल्म के बारे में सोशल मीडिया पर फैन्स को जानकारी देते हुए लिखा, ‘बेहद गर्व के साथ घोषणा इंडियन सिनेमा के दूरदर्शी और बेहतरीन क्राफ्टमैन शंकर के साथ काम करने जा रहा हूं। इस फिल्म को वेटरन फिल्म प्रड्यूसर डॉक्टर जयंतीलाल गाडा प्रड्यूस करेंगे।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर कपूर की आने वाली फिल्म ’83’ रिलीज के लिए तैयार है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज की जानी थी मगर कोरोना वायरस के चलते अभी तक रिलीज नहीं हो सकी है। इसके अलावा रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘सर्कस’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है। यह फिल्म संजीव कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘अंगूर’ का रीमेक होगी। इसके अलावा हाल में करण जौहर ने अपनी एक फिल्म में भी रणवीर सिंह को आलिया भट्ट के ऑपोजिट साइन किया है।

 

संबंधित समाचार