उन्नाव: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजगैन पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक बंदूक 315 बोर, दो अदद तमंचे 12 बोर, 5 अधबने तमंचे, 12 बोर सहित दो कारतूस बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार …

उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजगैन पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक बंदूक 315 बोर, दो अदद तमंचे 12 बोर, 5 अधबने तमंचे, 12 बोर सहित दो कारतूस बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना अजगैन पुलिस को सूचना मिली की कस्बा नवाबगंज टोल प्लाजा से पहले गुरूद्वारा वाली मोड़ वाले रास्ते के पास बबूल के जंगल में बने एक खंडहर में तमंचे बनाए जा रहे हैं। इस सूचना पर थाना अजगैन फोर्स व स्वॉट टीम एवं चौकी इंचार्ज नवाबगंज मय फोर्स द्वारा वहां पहुंचे।

मौके से अभियुक्त मोहम्मद नौशाद पुत्र युनूस खान उम्र 42 वर्ष निवासी कोट झलोतर थाना अजगैन उन्नाव को एक बन्दूक .315 बोर व 2 तमंचे 12 बोर चालू हालत व 5 अधबने नाजायज तमंचे 12 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व देशी तमंचा बनाने के कारखाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त नौशाद उपरोक्त के विरुद्ध थाना अजगैन पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार