बरेली: डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
बरेली, अमृत विचार। डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। जिले में अलग-अलग स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर प्रभारी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, मुख्य वक्ता मनोज थपलियाल रहे। …
बरेली, अमृत विचार। डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। जिले में अलग-अलग स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर प्रभारी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, मुख्य वक्ता मनोज थपलियाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डा. के एम अरोड़ा ने की।
मनोज थपलियाल ने कहा कि भारतरत्न डा. भीम राव आंबेडकर ने संविधान की रचना की है, ऐसे महापुरुष का हम सब नमन करते हैं। महानगर प्रभारी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सबको उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम गोपाल मिश्रा, महानगर महामंत्री प्रभु दयाल लोधी, डॉ तृप्ति गुप्ता, अधीर सक्सेना, अरुण कश्यप, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अमरीश कठेरिया, राज अग्रवाल, हरवंश सेठी एवं समस्त महानगर के पदाधिकारी और समस्त मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट सभागार में नगर मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पण
डा. भीमराव आंबेडकर जयंती इस वर्ष सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनायी गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रति आंबेडकर का योगदान सराहनीय है। डॉ. आंबेडकर का व्यक्तित्व बहुमुखी एवं बहुआयामी है। आज के समय में भारत एक महाशक्ति बन चुका है। हमें एक-दूसरे से भाईचारे का भाव रखना चाहिए।
भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
भारतीय जनता पार्टी ने डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई। जिले की सभी विधानसभाओं में सभी बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व सार्वजनिक स्थलों पर लगी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। जिला महामंत्री मेघनाथ कठेरिया ने कोतवाली के सामने आंबेडकर पार्क में भारतरत्न भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व उनको नमन किया। इस मौके पर जिला महामंत्री मेघनाथ कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष अभय चौहान, जिला मंत्री प्रमोद सागर, जिला मंत्री राहुल साहू, जिला मंत्री मुकेश राजपूत, अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष संजय कुमार, अनुसूचित मोर्चा के महानगर महामंत्री विकास पासवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती
भाजपा कालीबाड़ी कैन्ट मण्डल सदर बाजार में भीमराव आंबेडकर की जयंती माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में शशिकांत जयसवाल, मोहित तिवारी, लालमन, सजीव कुमार, राजकुमार शर्मा, प्रेम नरायण, कृपा शंकर, राजकुमार सागर, ललित मोहन मल्होत्रा मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर आंबेडकर जयंती मनाई
जिला कांग्रेस कार्यालय पर भी आंबेडकर जयंती मनाई गई। जिला प्रभारी जितेन्द्र कश्यप ने कहा कि डॉ.आंबेडकर ना केवल एक उच्च शिक्षित व्यक्ति थे बल्कि समाज सुधारक भी थे। उन्होंने देश-विदेश में हमारे भारत का नाम रोशन किया। प्रवक्ता राज शर्मा ने कहा कि डा. आंबेडकर केवल संविधान के रचनाकार ही नहीं थे, बल्कि वह सच्चे अर्थों में दलितों के मसीहा थे। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर नौबत राम सागर को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर दिनेश, जुनेद हसन एडवोकेट, जिया उर रहमान, दीपक वाल्मीकि ,सुरेश वाल्मीकि, बसंत चौहान,सुनील मनचंदा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
महानगर कांग्रेस कमेटी ने आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कोतवाली के सामने स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण से पूर्व नौबत राम सागर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सभी ने 2 मिनट का मौन धारण किया। संगोष्ठी में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा डॉ.आंबेडकर मनुवाद को जड़ से समाप्त करना चाहते थे। इस मौके पर प्रभात गिरि गोस्वामी वीरेन्द्र रायजादा, विजय मौर्य, डा. जकीर खान, योगेश जौहरी, हर्षित दुबे, के के दीक्षित, राजेश सिंह, धीरज दीक्षित, सुचित्रा सिंह, हाजी जुबैर, आलोक मौरिस, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, कुमकुम शर्मा, संगीता कौशल, धर्मेश कुमार, कादिर खान, रवि कुमार, तुषार कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
