मुरादाबाद : सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं रद्द होने पर विद्यार्थियों ने कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। केंद्र सरकार ने बुधवार को सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी और 12वीं की तारीखों की घोषणा बाद में करने का निर्णय लिया है। सरकार की घोषणा से छात्रों में परीक्षाओं को लेकर असमंजस …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। केंद्र सरकार ने बुधवार को सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी और 12वीं की तारीखों की घोषणा बाद में करने का निर्णय लिया है। सरकार की घोषणा से छात्रों में परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परीक्षाएं न होने छात्रों को भविष्य की चिंता सताने लगी है।

हर साल यह परीक्षाएं मार्च में आयोजित की जाती हैं। लेकिन इस बार कोरोना की दूसरी लहर के कारण छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को यह कदम उठाना पड़ा है। फिलहाल 12वीं की परीक्षाएं कराने का निर्णय जून में लेने की संभावना जताई गई है।

वहीं अभिभावकों का कहना है कि लगातार संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके चलते अभी परीक्षाएं नहीं कराई जानी चाहिए। साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं और स्कूल का संचालन किया जाना चाहिए। स्कूल संचालकों का कहना है कि दसवीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। 12वीं की तारीख सुनिश्चित नहीं की गई है। इसको लेकर सरकार की ओर से जो भी आदेश आएगा, उसका पालन किया जाएगा।

प्रधानाचार्य वंदना छाबड़ा ने कहा कि कोरोना को देखते हुए सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं को स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में बच्चों को प्रोन्नत किया जाएगा। साथ ही आगे विद्यार्थी अपने मन मुताबिक विषय चुन सकेंगे।

प्रधानाचार्य मैथ्यू पी ऐलनचेरिल ने कहा कि सरकार की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। जबकि 12वीं की की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है। एक जून के बाद ही आगामी परीक्षाओं का पता चल सकेगा।

विद्यार्थी हर्ष ने कहा कि कोरोना के कारण बार-बार परीक्षाओं की तिथि बढ़ाई जा रही है। इसको लेकर हम लोग भविष्य के प्रति काफी चिंता हैं। जल्द से जल्द परीक्षाएं कराई जानी चाहिए।

विद्यार्थी शालिनी ने कहा कि पिछले साल लाकडाउन में आनलाइन पढ़ाई कराई गई थी। इसके कारण हम लोगों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका। परीक्षा की तारीख बढ़ाए जाने से हम लोग तैयारी अच्छी कर सकेंगे।

संबंधित समाचार