हुमा कुरैशी की हॉलीवुड फिल्म ‘Army Of The Dead’ का ट्रेलर रिलीज, देखिए वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। जैक स्नायडर की जॉम्बी फिल्म ‘आर्मी ऑफ द डेड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इस फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। ट्रेलर में हुमा कुरैशी की झलक देखने को मिल रही है। ‘आर्मी ऑफ द डेड’ साल 2004 में आई फिल्म ‘डॉन ऑफ द डेड’ का …

मुंबई। जैक स्नायडर की जॉम्बी फिल्म ‘आर्मी ऑफ द डेड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इस फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। ट्रेलर में हुमा कुरैशी की झलक देखने को मिल रही है। ‘आर्मी ऑफ द डेड’ साल 2004 में आई फिल्म ‘डॉन ऑफ द डेड’ का सीक्वल है।

हुमा कुरैशी फिल्म ‘आर्मी ऑफ द डेड’ में गीता नाम का किरदार निभा रही हैं। हुमा ने फिल्म में अपनी मौजूदगी के बारे में बताया है। उन्होंने जैक स्नाइडर को टैग करते हुए लिखा, “इस प्रतिभाशाली व्यक्ति के विजन का छोटा सा हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है।”

फिल्म ‘आर्मी ऑफ द डेड’को हॉलीवुड निर्देशक जैक स्नाइडर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में हुमा कुरैशी के अलावा डेव बाउतिस्ता, एला परनेल, ओमारी हार्डविक, एना डे ला रेग्यूएरा, थिओ रोसी आदि नजर आ रहे हैं। यह फिल्म अगले महीने थिएटर्स में रिलीज होने के एक हफ्ते बाद OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 

 

संबंधित समाचार