मुरादाबाद : रमजान में भी लगवा सकते हैं वैक्सीन, नहीं टूटेगा रोजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रमजान मुबारक के महीने में रोजे की हालत में भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकते है। कोरोना वैक्सीन लगवाने से रोजा नहीं टूटेगा। कोरोना बढ़ते संक्रमण के चलते सभी मुसलमानों को वैक्सीन लगवाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। यह बात मरकजी जमीयत अहले सुन्नत के मुफ्ती दानिश उल कादरी ने जनता से अपील …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रमजान मुबारक के महीने में रोजे की हालत में भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकते है। कोरोना वैक्सीन लगवाने से रोजा नहीं टूटेगा। कोरोना बढ़ते संक्रमण के चलते सभी मुसलमानों को वैक्सीन लगवाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। यह बात मरकजी जमीयत अहले सुन्नत के मुफ्ती दानिश उल कादरी ने जनता से अपील करते हुए कही है।

देश के साथ-साथ जनपद में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। जिसको लेकर जिला प्रशासन जनता से अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहा है। इसके अलावा सामाजिक संगठन भी लोगों से कोविड-19 के दौरान जारी की गई गाइड लाइन का पालन करने की अपील कर रहे है।

बुधवार से रमजान का महीना शुरू हो गया। मुसलमानों को फिक्र सताने लगी थी कि कही रोजे की हालत में वैक्सीन लगवाने से रोजा न टूट जाये। इसको लेकर मरकजी जमीअत अहले सुन्नत के जरनल सेक्रटरी मुफ्ती दानिश उल कादरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हम लोग रोजे की हालत में भी कोरोना से बचाव के लिए बनाई गई वैक्सीन लगवा सकते है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने से रोजा नहीं टूटेगा।

उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा अपनी बारी आने पर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरुर लगवाये। साथ ही रमजान के मुबारक महीने में रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करे और कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी के खात्मे के लिए दुआ करे।

संबंधित समाचार