बरेली: दोस्त के साथ गया था युवक, मिला खून से लथपथ शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दोस्त के साथ गए युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। परिवार को जब इसकी सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। लोगों का कहना है कि युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। वहीं घटना के बाद से मृतक का दोस्त फरार हो गया है। …

बरेली, अमृत विचार। दोस्त के साथ गए युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। परिवार को जब इसकी सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। लोगों का कहना है कि युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। वहीं घटना के बाद से मृतक का दोस्त फरार हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैंट के चैत गौटिया निवासी सोनू यादव ने बताया कि बुधवार की रात नौ बजे उसी के मोहल्ले का रहने वाला दन्नू यादव उसके भाई राकेश को बुलाकर ले गया था। रात दो बजे के लगभग मोहल्ले के रूप मंगल उनके घर पहुंचे और बताया कि उनका भाई राकेश उनके घर की छत से नीचे गिर गया है। यह सुनकर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा की राकेश का शव लहूलुहान हालत में मकान के पास पड़ा था।

पीड़ित ने जब दन्नू की तलाश की तो उसका पता नहीं चला। सोनू की शिकायत पर कैंट पुलिस ने दन्नू के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि शाम तक उसका कहीं पता नहीं लग सका था।

संबंधित समाचार