बरेली में कोरोना ने और कसा शिकंजा, रिकॉर्ड 338 संक्रमित, दो की मौत
बरेली, अमृत विचार। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के मामलों ने गुरुवार को सभी रिकार्ड तोड़ दिए। तीन दिन पहले जिले में जहां 328 संक्रमित निकले थे लेकिन गुरुवार को एक ही दिन 338 संक्रमित निकले। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार दो संक्रमितों की मौत हो …
बरेली, अमृत विचार। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के मामलों ने गुरुवार को सभी रिकार्ड तोड़ दिए। तीन दिन पहले जिले में जहां 328 संक्रमित निकले थे लेकिन गुरुवार को एक ही दिन 338 संक्रमित निकले। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार दो संक्रमितों की मौत हो गई। बिहारीपुर निवासी भाजपा नेता की संक्रमण के दौरान मौत हो गई। संक्रमण के बढ़ने पर स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची है।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार संक्रमितों में बीडीए कालोनी, पीलीभीत बाईपास, प्रेमनगर, देव विहार, सिंधु नगर, रहपुरा चौधरी, कैंट, गोल्डन ग्रीन पार्क, आईवीआरआई, नकटिया, रेलवे आफिस, करगैना, कोहाड़ापीर, रेलवे कालोनी, कोठा मखान, सकेत कालोनी, बेनीपुर, कन्हैयाटोला, सैनिक कालोनी, स्वास्तिक कालोनी, राजेंद्र नगर, एकता नगर, गांधी पुरम, आवास विकास, कटरा चांद खां, सिविल लाइंस, शेखर आजाद कालोनी, दोहरा रोड, साउथ सिटी, केशवपुरम, माधवपुरम, रिछौला, रामचंद्रपुरम, राधाकृष्ण नगर, हॉस्टल, इज्जतनगर, ग्रेटर ग्रीन पार्क, सुजतपुर, डीआरएम ऑफिस, हरुनगला, इंद्रप्रस्थ, ट्यूलिप टावर, स्वागत विहार नगर में पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके अलावा कृष्णांचल नगर, मीरगंज, रामवाटिका, वीर सावरकर नगर, नेहरु पार्क, शहीद गेट, महानगर, शांति विहार, मारुति पुरम, लक्ष्मी पुरम, रामपुर गार्डन, चौपुला, सुभाष नगर, माधोबाड़ी, आशीष रॉयल पार्क, सर्वोदय नगर, भरतौल, गांधीनगर, अशोक विहार, पवन विहार, दलेलनगर, बारादरी, दुर्गा नगर, पार्क एवेन्यू, भोजीपुरा, सनराइज कालोनी, गौसाई गौटिया, सितारगंज, नार्थ रेलवे कालोनी, वैभव सिटी, मुंशीनगर, श्यामगंज, अशरफ खां छावनी इफको, ब्रहमपुरा, शास्त्री नगर, गौतम बुद्ध नगर, कौशांबी इंक्लेव, पचौमी, रोहिली टोला, फरुखाबाद, मोहल्ला बकसरिया, छोटी बमनपुरी, कर्मचारी नगर, कानून गोयान, शक्ति नगर, गणेश नगर, मढ़ीनाथ समेत अन्य जगह संक्रमित निकले हैं।
