बरेली में भी बढ़ रहा कोरोना का कहर, दो और संक्रमितों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर के स्टेडियम रोड स्थित नीलकंठ कॉलोनी निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दो दिन पहले घर पर हालत बिगड़ी तो स्वजनों ने उन्हें राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताते हैं कि महिला …

बरेली, अमृत विचार। शहर के स्टेडियम रोड स्थित नीलकंठ कॉलोनी निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दो दिन पहले घर पर हालत बिगड़ी तो स्वजनों ने उन्हें राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताते हैं कि महिला के 22 वर्षीय बेटे में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वहीं वरिष्ठ सपा नेता ब्रह्मस्वरूप सागर के पिता बीडी सागर का भी कोरोना से निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे और तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती थे। आईवीआरआई से रिटायर्ड बीडी सागर को कल रात ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनके पूरे परिवार को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

संबंधित समाचार