बरेली: मरीजों के प्रति मानवता दिखाने की विद्यार्थियों ने ली शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को बीएससी नर्सिंग, जीएनएम के छात्र- छात्राओं को कार्य के प्रति निष्ठावान व कर्तव्यनिष्ठ रहने के लिए लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ …

बरेली,अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को बीएससी नर्सिंग, जीएनएम के छात्र- छात्राओं को कार्य के प्रति निष्ठावान व कर्तव्यनिष्ठ रहने के लिए लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ ली।

कार्यक्रम की शुरुआत बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति डा. अशोक अग्रवाल, उप कुलाधिपति डा. लता अग्रवाल, उप कुलाधिपति डा. किरन अग्रवाल ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में लैंप लाइटिंग एवं शपथ कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ के साथ मौजूद अतिथिगण।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को बताया कि नर्सों को सदैव अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए। डा. लता अग्रवाल और डा. किरन अग्रवाल ने विद्यार्थियों को साक्षरता का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान सभी कक्षाओं के प्रथम श्रेणी के छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान रेनुका पीटर, निताशा, गुंजन व नेहा ने दीप की रोशनी दिखाई। प्रथम वर्ष के नाइटेंगिल प्लेज का गायन किया। शपथ के दौरान विद्यार्थियों ने किसी भी मरीज को क्षति न पहुंचाने व मरीज के प्रति सदैव मानवता का भाव रखने की शपथ ली।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में डा. भूषण कुमार मेडिकल सुपरिंटेंडेट, तसलीम खान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कविता शर्मा, रोमा सिंह, प्रीति बहुगुणा ने संचालन किया।

संबंधित समाचार