बरेली में कोरोना ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, विधायक और एसएसपी समेत 400 संक्रमित, 7 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों ने शुक्रवार को सभी रिकार्ड तोड़ दिए। तीन दिन पहले जिले में जहां 328 संक्रमित निकले थे लेकिन शुक्रवार को एक ही दिन बहेड़ी विधायक और एसएसपी समेत 400 संक्रमित निकले। जिले में सात संक्रमितों की कोरोना संक्रमण के गंभीर होने के चलते मौत हो गई, हालांकि …

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों ने शुक्रवार को सभी रिकार्ड तोड़ दिए। तीन दिन पहले जिले में जहां 328 संक्रमित निकले थे लेकिन शुक्रवार को एक ही दिन बहेड़ी विधायक और एसएसपी समेत 400 संक्रमित निकले। जिले में सात संक्रमितों की कोरोना संक्रमण के गंभीर होने के चलते मौत हो गई, हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार दो ही संक्रमितों की मौत की पुष्टि की गई।

मृत संक्रमितों में फरीदपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्धा की मौत कोविड एल-3 अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई, वहीं, वरिष्ठ सपा नेता ब्रह्मस्वरूप सागर के पिता बीडी सागर का कोरोना से निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे और बीते दिनों तबियत खराब होने के चलते कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती थे।

शहर के स्टेडियम रोड स्थित नीलकंठ कॉलोनी निवासी 71वर्षीय महिला की दो दिन पहले घर पर हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां वह कोरोना संक्रमित मिली। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का 22 वर्षीय बेटा भी कोरोना संक्रमित हुआ है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण चुनाव के दौरान लगातार भ्रमण पर रहे। उनके साथ में जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कई बैठक भी कीं। एसएसपी ने खुद के संक्रमण होने की जानकारी बरेली पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर दी। तबियत खराब होने पर उन्होंने शुक्रवार को एंटीजन टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने खुद को होम आईसोलेशन में कर लिया है।

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार संक्रमितों में डीआईओएस अमरकांत सिंह, बहेड़ी विधायक छत्रपाल सिंह, आईवीआरआई के एक वैज्ञनिक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, इज्जतनगर, बहादुरपुर, कांधरपुर, महानगर, दिवाना, सुरेश शर्मा नगर, भोजीपुरा, फरीदपुर, रामपुर गार्डन, जोगी नवादा, किला, वीर सावरकर नगर, सिविल लाइंस, पुलिस लाइन, प्रेम नगर, सदर, किप्स कालोनी, शिव पैलेस, शिव नगर कालोनी, नरखेरा, नकटिया, फतेहगंज पश्चिमी, समसपुर, कपूरपुर, रतनपुरी, मढ़ीनाथ, इंद्रा नगर, करेली, शास्त्री नगर, मीरगंज, इफ्को, नबावगंज, सूर्या इंक्लेव, वसंत विहार, रामेश्वर पुरम, मिनी बाईपास, सम्राट अशोक नगर, विश्वनाथ पुरम, भूड़, बारादारी, कानून गोयान, मुडिया, विष्णु धाम, डीडीपुरम, समेत अन्य जगह संक्रमित निकले हैं।

संबंधित समाचार