रामपुर कलेक्ट्रेट में किया गया सैनेटाइज, 24 घंटे के लिए बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते कलेक्ट्रेट परिसर को आगामी 24 घंटे के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। शनिवार की सुबह कलेक्ट्रेट को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सैनेटाइज किया गया। रामपुर में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जिसके मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर को 24 घंटे के लिए बंद करते …

रामपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते कलेक्ट्रेट परिसर को आगामी 24 घंटे के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। शनिवार की सुबह कलेक्ट्रेट को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सैनेटाइज किया गया।

रामपुर में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जिसके मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर को 24 घंटे के लिए बंद करते हुए शनिवार की सुबह से सैनेटाइज कराया गया। नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र ने बताया कि इस दौरान कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत सभी कार्यालयों में व्यापक सैनेटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। कोरोना के मद्देनजर रामपुर में शनिवार रात 8 बजे से कर्फ्यू भी लगेगा।

संबंधित समाचार