मुरादाबाद: ससुराल आए युवक ने साली को बुरी नीयत से दबोचा, एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में ससुराल आए युवक ने साली को बुरी नीयत से दबोच लिया। छेड़छाड़ करने के साथ ही उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। साली ने शोर मचाया तो अन्य परिजन भी आ गए। जिस पर युवक गलती मानने लगा लेकिन बाद में आए उसके परिजनों ने गाली-गलौच करने के …

अमृत विचार, मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में ससुराल आए युवक ने साली को बुरी नीयत से दबोच लिया। छेड़छाड़ करने के साथ ही उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। साली ने शोर मचाया तो अन्य परिजन भी आ गए। जिस पर युवक गलती मानने लगा लेकिन बाद में आए उसके परिजनों ने गाली-गलौच करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। महिला का कहना था कि उसने अपनी एक बेटी का विवाह संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लाडन सराय निवासी शशिकांत के साथ किया था। होली के अगले दिन शशिकांत जयंतीपुर स्थित अपनी ससुराल आया था। महिला के अनुसार उसकी छोटी बेटी मछलियों को दाना डालने जा रही थी तभी शशिकांत ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। छेड़छाड़ करने के साथ ही दुराचार करने का प्रयास किया। कपड़े फाड़ दिए।

महिला के अनुसार बेटी ने जब शोर मचाया तो वह भी मौके पर आ गई। जिस पर दामाद गलती मानने लगा। लोकलाज के डर से उन्होंने किसी से शिकायत नहीं की। बाद में सूचना मिलने पर शशिकांत के परिजन आए। आरोप है कि वह गलती मानने की बजाए उसके साथ गाली-गलौच करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसएसपी ने मझोला पुलिस को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार