बरेली: व्यापारी संक्रमण की चपेट में, दो दिन बाजार बंद रखने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की चपेट में व्यापारी और उनके कर्मचारी भी आ रहे हैं। दो व्यापारियों की संक्रमण से मौत हो गई है। इससे व्यापारी वर्ग संक्रमण से बचाव को लेकर चिंतित हो गया है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए व्यापारी भी प्रशासन की मदद करने की तैयारी कर रहे हैं। दो …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की चपेट में व्यापारी और उनके कर्मचारी भी आ रहे हैं। दो व्यापारियों की संक्रमण से मौत हो गई है। इससे व्यापारी वर्ग संक्रमण से बचाव को लेकर चिंतित हो गया है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए व्यापारी भी प्रशासन की मदद करने की तैयारी कर रहे हैं। दो दिन बरेली शहर का बाजार बंद रखने की बात चल रही है। बाजार बुधवार और गुरुवार को पूर्णरूप से बंद रखे जाने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को बैठक बुलाई है। इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़ी सभी ट्रेड एसोसिएशन को बुलाया है।

अभी तक बैठक व्यापार मंडल के श्यामगंज स्थित कार्यालय में होना बताया जा रहा है लेकिन सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे पदाधिकारी आपस में चर्चा करेंगे, इसके बाद संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बैठक में व्यापारियों को बुलाया जाए या बैठक वर्चुअल की जाए, इस पर निर्णय होगा।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश जसौरिया ने बताया कि संक्रमण ने हर किसी को झकझोर दिया है। व्यापारी वर्ग भी इसकी चपेट में है। संक्रमण की वजह से व्यापार चौपट हो गया है, लेकिन बाजार में भीड़ बहुत दिख रही है। बाजार में दिखने वाली भीड़ से व्यापारी परेशान हैं।

उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को वर्चुअल बैठक कर गुरुवार और रविवार को पूर्णरूप से बाजार बंद रखने को लेकर चर्चा की गई थी लेकिन इस बीच शासन ने रविवार को लाकडाउन लगाने की घोषणा कर दी। इसलिए अब बाजार बुधवार और गुरुवार को पूर्णरूप से बंद रखने को लेकर चर्चा चल रही है। बाजार बंद रखना व्यापारियों के हित में है। सब सुरक्षित रहेंगे, तभी व्यापार करेंगे। इस महामारी में अपने साथ प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी महामारी से बचाने की जिम्मेदारी हम सभी पर है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मांगी राय
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बताया कि मौजूदा समय में देश के साथ जिले में भी कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। कोरोना की चपेट में आकर शहर के कई युवा व्यपारियों की मौत हो चुकी है।

राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कोरोना के हालात को देखकर काफी दुखी हूं। हर तरफ आक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। मौजूदा समय में परेशानी को देखते हुए व्यापारी शांत नहीं बैठ सकते। व्यापारियों से विचार विमर्श चल रहा है। सोमवार को बैठक के बाद कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने वीडियो के माध्यम से भी लोगों से बाजार बंद रखने को लेकर भी राय मांगी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव