बोले शिवसेना विधायक- ‘मुझे कोरोना वायरस मिलता तो उसे फडणवीस के मुंह में डाल देता’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलढाणा। रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाली एक दवा कंपनी के शीर्ष अधिकारी से दवा की कथित जमाखोरी को लेकर उठे विवाद के बीच शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने कहा है कि यदि उन्हें कहीं कोरोना वायरस मिल जाता तो वह उसे भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुंह में डाल देते। रेमडेसिविर का उत्पादन करने …

बुलढाणा। रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाली एक दवा कंपनी के शीर्ष अधिकारी से दवा की कथित जमाखोरी को लेकर उठे विवाद के बीच शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने कहा है कि यदि उन्हें कहीं कोरोना वायरस मिल जाता तो वह उसे भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुंह में डाल देते। रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाली एक दवा कंपनी के शीर्ष अधिकारी से दवा की कथित जमाखोरी को लेकर मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ करने के मामले में महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ दल पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साध रहे हैं।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में बुलढाणा से विधायक गायकवाड़ से पूछा गया था कि महामारी के इस दौर में यदि फडणवीस मुख्यमंत्री होते तो वह क्या करते। इस पर उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्रियों का समर्थन करने के बजाए भाजपा नेता उनका मजाक बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि किस तरह प्रदेश सरकार को विफल किया जा सकता है। गायकवाड ने कहा, ”इसलिए, यदि मुझे कोरोना वायरस मिल जाता तो मैं उसे देवेंद्र फडणवीस के मुंह में डाल देता।”

गायकवाड ने आरोप लगाया कि फडणवीस तथा भाजपा नेता प्रवीण दारेकर और चंद्रकांत पाटिल महामारी तथा रेमडेसिविर इंजेक्शन के वितरण को लेकर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने महाराष्ट्र की रेमडेसिविर निर्माता कंपनियों से कहा है कि वे राज्य में दवा की आपूर्ति नहीं करें। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायकवाड़ की टिप्पणी के विरोध में रविवार को बुलढाणा में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए तथा विधायक के पुतले जलाए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव