लखनऊ: कोविड दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के आदेश, राज्यपाल ने की योगी से बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में कोरोना संक्रमण के बढते मामलो को देखते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज फोन पर बात करते हुए प्रदेश के हालात पर चर्चा की और इस दौरान कोरोना से निपटने के लिए स्पेशल टीम का गठन …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में कोरोना संक्रमण के बढते मामलो को देखते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज फोन पर बात करते हुए प्रदेश के हालात पर चर्चा की और इस दौरान कोरोना से निपटने के लिए स्पेशल टीम का गठन साथ में दवाओं की कालाबजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाये जाने की बात कही।

राज्यपाल ने कहा एक ऐसी स्पेशल टीम का गठन किया जाये जो कोरोना से जुड़ी हर​ स्थिति पर नजर रखे साथ में कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन कराया जा सके। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा प्रदेश में कोविड दवाओं और आक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर कई शिकायतें आ रही हैं, इस पर प्रभावी ढंग से लगामा लगायी जाये, साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाये।

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य का भी लिया हालाचाल
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राज्यपाल ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर चिन्ता व्यक्त की तथा मुख्यमंत्री से कोरोना नियंत्रण के संबंध में प्रदेश में हो रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें कोविड नियंत्रण के लिये हर सम्भव उपाय किये जाने का आश्वासन दिया।

जिलाधि​कारियों से फिर पूछा हाल
मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद राज्यापाल आनंदीबेन पटेल ने गोरखपुर, झांसी, मेरठ तथा वाराणसी के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जिले में चल रहे कोरोना मरीजों के उपचार तथा टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना उपचार में प्रयोग होने वाले रेमेडीसविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के सभी उपाय किए जाने चाहिए तथा दवाओं का उपयोग डॉक्टर की संस्तुति के आधार पर किया जाये। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई में किसी प्रकार कमी न हो तथा जहां पर वेंटीलेटर की जरूरत है वहाँ तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाय।

राज्यपाल की अपील दवाओं की न हो कमी
राज्यपाल ने जिलाधिकारियों से अपील की कि अस्पतालों में दवाओं की कमी न हो, उनकी उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाय। मास्क के अनिवार्य उपयोग को सख्ती से लागू करे तथा कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर न निकले। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करे ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जा सके और इस कार्य मे विश्वविद्यालयों की भी मदद ली जा सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि हालात को संभालने के लिये अफसरों की टीम गठित की जा सकती है जो कोविड नियंत्रण की व्यवस्थाओं पर नजर रख सकेगी।

संबंधित समाचार