फतेहपुर: प्रतिबंधित मांस और अवैध असलहा समेत चार लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक कच्चे मकान की घेराबंदी करके प्रतिबंधित गोमांस सहित काटने वाले उपकरण और अवैध असलहा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। खखरेडू थाना क्षेत्र के ग्राम रहमत पुर में …

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक कच्चे मकान की घेराबंदी करके प्रतिबंधित गोमांस सहित काटने वाले उपकरण और अवैध असलहा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

खखरेडू थाना क्षेत्र के ग्राम रहमत पुर में मुखबिर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र यादव ने घेराबंदी करके रफीक उर्फ लल्लू पुत्र, मोहम्मद यूनुस, मतीन, मकसूद को गिरफ्तार किया है, जबकि खंजर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मौके से करीब एत कुंतल प्रतिबंधित मांस और मांस काटने के उपकरण सहित 315 और 312 बोर के तीन तमंचा मय जिंदा कारतूस के बरामद किए हैं। साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

संबंधित समाचार