अयोध्या: कोरोना से डॉ. नरेश चौधरी और डॉ. कौशल किशोर वाजपेयी समेत तीन की मौत
अयोध्या। जनपद में कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा हो गई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के डॉ. नरेश चौधरी, साकेत महाविद्यालय के डॉ. कौशल किशोर वाजपेयी, व दुर्गा मंदिर के महंत की कोरोना प्रहार के चलते मौत हो गई। वहीं एसएसपी शैलेश पांडेय कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सरकारी आवास में आइसोलेट हुए …
अयोध्या। जनपद में कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा हो गई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के डॉ. नरेश चौधरी, साकेत महाविद्यालय के डॉ. कौशल किशोर वाजपेयी, व दुर्गा मंदिर के महंत की कोरोना प्रहार के चलते मौत हो गई। वहीं एसएसपी शैलेश पांडेय कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सरकारी आवास में आइसोलेट हुए हैं।
डॉ. राममनोहर लाहिया अवध विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी का लखनऊ के चिकित्सालय में मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। डॉ. चौधरी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। पिछले कुछ दिनों से लखनऊ के चिकित्सालय में इलाज करा रहे थे। इनके निधन की खबर मिलते ही विश्वविद्यालय में शोक की लड़ गहर दौई। डॉ. चौधरी अपने पीछे पत्नी एवं बेटी छोड़ गये। पत्नी लखनऊ के एक अनुदानित डिग्री कालेज में शिक्षाशास्त्र में सहायक आचार्य है।
डॉ. चौधरी विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में 2005 से कार्यरत थे। इसके साथ विश्वविद्यालय के रूसा सेल के समन्वयक रहे। वर्तमान में विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी के निदेशक रहे है। विश्वविद्यालय को तकनीकी सुविधाओं से लैस कराने में डॉ. चौधरी की विशेष भूमिका रही है। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन पर विश्वविद्यालय को अपूर्णीय क्षति हुई जिसकी भरपाई नही हो पायेगी।
वहीं दुर्गा मंदिर के महंत की भी मौत ही गई। जो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं साकेत महाविद्यालय के डॉ. कौशल किशोर बाजपेई का भी इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। बताया जाता है कि वह पंचायत चुनाव प्रशिक्षण काल में कोरोनो से संक्रमित हुए थे जिसकें बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है। महाविद्यालय के शिक्षकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचरियों एवं छात्र-छात्राओं ने उनकी मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट की है।
दूसरी ओर एसएसपी शैलेश पांडेय भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपने आपको आवास पर आइसोलेट किया है। कोरोना संक्रमण के दौरान डीएम अनुज झा व एसएसपी शैलेश पांडेय कई दिनों जनपद में भ्रमण से कर रहे थे। शुरुआती लक्षण के बाद मंगलवार को एसएसपी ने कोविड जांच करवाई तो पॉजिटिव रिपोर्ट आई। वहीं मिल्कीपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ ने भी खुद को आइसोलेट किया है।
