अयोध्या: निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य पर हमला, समर्थकों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के गोसाईगंज कोतवाली इलाके में निवर्तमान पंचायत सदस्य पर कुछ लोगो ने जानलेवा हमला किया। मामले में पुलिस ने पीड़ित पंचायत सदस्य की तहरीर पर चार लोगो को नामजद करते हुए पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गये शिकायती पत्र के मुताबिक कोतवाली इलाके …

अयोध्या। जनपद के गोसाईगंज कोतवाली इलाके में निवर्तमान पंचायत सदस्य पर कुछ लोगो ने जानलेवा हमला किया। मामले में पुलिस ने पीड़ित पंचायत सदस्य की तहरीर पर चार लोगो को नामजद करते हुए पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गये शिकायती पत्र के मुताबिक कोतवाली इलाके के महबूबगंज चौकी अंतर्गत दहीरपुर गांव के निवासी मया प्रथम के निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुनील वर्मा पुत्र स्व. रामजनक वर्मा सुबह साढ़े दस बजे खाना खाकर अपने घर से कुछ दूरी पर बैठा था।

तभी दो काली सफारी व एक सफेद कार से दिलीप वर्मा, राकेश यादव, सत्यप्रकाश वर्मा व अरविन्द वर्मा के साथ उनके पांच साथी आये और प्रार्थी के ऊपर फायर कर दिया। आरोप है कि जब तक वह कुछ समझ पाता उसे गाडी में डालकर महबूबगंज बाजार की तरफ ले गये। महबूबगंज बाजार में संघर्ष के दौरान गाडी का गेट खुल गया और वह गाडी से कूद कर एक दूकान में घुस गया। जंहा पर मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाते हुए हमलावरों को दौडाया। लोगों की भीड़ आते देख हमलावर भागने लगे किंतु घायल सुनील वर्मा ने दौड़ाकर एक सफारी का शीशा तोड़ दिया। परन्तु हमलावर अकरम्बेडनगर की तरफ भागने में सफल रहे।

हमले में सुनील वर्मा का सर फट गया और शरीर के अन्य हिस्से में भी चोटे आई है। वारदात के बाद सुनील वर्मा अपने समर्थकों के साथ महबूबगंज चौराहे पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गये और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे एसएचओ विद्याशंकर शुक्ल ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

मामले की जानकारी पर सीओ सदर आरके चतुर्वेदी पहुंचे और कार्यवाही का आश्वासन देते हुए किसी तरह प्रदर्शनकारियो को शांत कराया। इस दौरान महबूबगंज टांडा व गोसाईगंज घंटो जाम रहा। सीओ सदर आरके चतुर्वेदी के मुताबिक़ पीड़ित की तहरीर पर दिलीप वर्मा पुत्र रामपाल वर्मा निवासी बनघुसरा, राकेश यादव पुत्र रामप्रीति निवासी सिंघोरिया लालपुर, सत्यप्रकाश वर्मा पुत्र विनोद वर्मा, अरविन्द वर्मा पुत्र त्रिवेणी वर्मा निवासी लालपुर कोतवाली गोसाईगंज जनपद अयोध्या को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर आरोपियों की तलाश में टीमो को लगाया गया है।

संबंधित समाचार