बरेली: घर बैठे खुलेगा खाता, वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी केवाईसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से सभी काम ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो गए हैं। लोगों की सुविधा के लिए भारतीय स्‍टेट बैंक यानी एसबीआई ने सोमवार से घर बैठे खाता खोलने की सुविधा शुरू की है। इसके तहत ग्राहक घर बैठे वीडियो कांफ्रेंसिंग से केवाईसी कर …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से सभी काम ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो गए हैं। लोगों की सुविधा के लिए भारतीय स्‍टेट बैंक यानी एसबीआई ने सोमवार से घर बैठे खाता खोलने की सुविधा शुरू की है। इसके तहत ग्राहक घर बैठे वीडियो कांफ्रेंसिंग से केवाईसी कर एसबीआई की किसी भी शाखा में बचत खाता खोल सकेंगे। खाता खोलने के लिए सिर्फ आधार और पैन कार्ड जमा करने की जरूरत होगी। इतना ही नहीं खाता खुलने के बाद ग्राहक के पते पर एटीएम कार्ड भी पहुंच जाएगा। हालांकि इस खाते में बैंक चेकबुक जारी नहीं करेगा।

अफसरों के मुताबिक नई व्यवस्था से न सिर्फ ग्राहकों को घर बैठे डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलेगी बल्कि वह सहज एवं सुरक्षित बैंकिंग सुविधा का लाभ बिना शाखा गए उठा सकेंगे। इंस्टा बचत खाता नामक इस खाते का उद्देश्य जरूरतमंद ग्राहकों तक तत्काल बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है।

इस खाते में नियमित बैंक खातों की तुलना में सीमित सुविधाएं ही दी जाएंगी। इस खाते से एक बार में ग्राहक 49,999 तक का लेनदेन कर सकता। वहीं एक वित्तीय वर्ष में दो लाख तक की राशि जमा कर सकता। एक साल में केवाईसी का प्रत्यक्ष सत्यापन नहीं होने पर खाता बंद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस खाते से एटीएम कार्ड या योनो कैश के माध्यम से ही निकासी की जा सकती है।

खाता खोलने की यह होगी प्रक्रिया
ग्राहक सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में एसबीआई योनो ऐप डाउनलोड करने के बाद ऐप पर क्लिक करेगा तो सबसे नीचे न्यू टू एसबीआई का विकल्प आएगा। उस पर क्लिक करने पर दो विकल्प आएंगे। पहला विकल्प डिजिटल सेविंग्स अकाउंट का तो दूसरा इंस्टा सेविंग्स खाता खोलने का होगा। इंस्टा सेविंग्स खाते पर क्लिक कर अपना आधार, पैन आदि का विवरण भरते ही मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा। जिसे सिस्टम में डालने और सत्यापित होते ही आपका खाता खुल जाएगा।

संबंधित समाचार