फेम एक्टर अमन वर्मा की मां का निधन, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीवी  के जाने माने एक्टर अमन वर्मा की मां का निधन हो गया है। अमन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैन्स को इस बात की जानकारी दी है। अमन ने अपनी मां की तस्वीर के साथ एक भावुक नोट भी लिखा है। उनकी मां का निधन 18 अप्रैल को हुआ।  इस दौरान …

नई दिल्ली। टीवी  के जाने माने एक्टर अमन वर्मा की मां का निधन हो गया है। अमन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैन्स को इस बात की जानकारी दी है। अमन ने अपनी मां की तस्वीर के साथ एक भावुक नोट भी लिखा है। उनकी मां का निधन 18 अप्रैल को हुआ।  इस दौरान एक्टर के फैन्स भी खासे परेशान हो गए हैं और अपने-अपने शब्दों में श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अमन वर्मा ने लिखा, जीवन एक संपूर्ण दायरे में आता है। भारी मन से मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मेरी मां कैलाश वर्मा का स्वर्गवास हो गया है। कृप्या उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें। वर्तमान में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए सभी ने फोन के माध्यम से मैसेज और कॉल कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

टीवी  एक्टर अमन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो कई फेमस शोज में नजर आ चुके हैं। वो शांति, सीआईडी, क्योंकि सास भी कभी बहूं थी, कुमकुम, विरासत, सुजाता जैसे शोज में काम कर चुके हैं। उन्होंने शो खुलजा सिम सिम, इंडियन आइडल, इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज जैसे शोज होस्ट भी किए हैं। अमन की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता रहा है। अमन ने कई फिल्मों में भी काम किया है.। वो बागबान, अंदाज, कोई है, संघर्ष, जानी दुश्मन, लम्हा, देश द्रोही, तीस मार खां, दाल में कुछ काला है जैसी फिल्मों में नजर आए।

संबंधित समाचार