बरेली: निजी अस्पताल में बदले कोरोना संक्रमितों के शव, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महानगर के पास एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद शव बदल जाने का मामला सामने आया है। कटरा के रहने वाले हरीश चंद्र की कोरोना संक्रमण से आज सुबह मौत हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने हरीश के परिजनों को किसी और का शव दे दिया जबकि हरीश …

बरेली, अमृत विचार। महानगर के पास एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद शव बदल जाने का मामला सामने आया है। कटरा के रहने वाले हरीश चंद्र की कोरोना संक्रमण से आज सुबह मौत हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने हरीश के परिजनों को किसी और का शव दे दिया जबकि हरीश का शव एटा के तीमारदार को दे दिया गया। माडल टाउन श्मशान में अंतिम संस्कार के वक्त किसी और का शव देख गुस्साए परिजन अस्पताल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पर परिजनों को शांत कराया। एंबुलेंस को शव लेने के लिए श्मशान भेजा।

संबंधित समाचार