फिल्म ‘राधे का ट्रेलर रिलीज, क्राइम खत्म करने के लिए मारधाड़ करते नजर आए सलमान खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनीं बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। Aa raha hoon, Your most wanted bhai! …

मुंबई। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनीं बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। एक ओर जहां ट्रेलर में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर सलमान खान एक बार फिर से धमाकेदार डायलॉगबाजी भी करते नजर आ रहें हैं।

फिल्म के एक डॉयलॉग में सलमान बोलते हैं, राधे जाने के लिए नहीं भेजने के लिए आया है और तेरे हिस्से की बिरयानी हम सब मिल बांट कर खाएंगे और बोलेंगे- ईद मुबारक।” फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।

संबंधित समाचार