बरेली: वेंटिलेंटर न मिलने पर संक्रमित महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोविड संक्रमण को लेकर बरेली के हालात खराब होते जा रहे हैं। सैकड़ों संक्रमित रोज निकल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना अधिक से अधिक जांचें करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन संक्रमितों को मिलने सुविधाओं को उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य विभाग विफल साबित हो रहा है। गुरुवार …

बरेली, अमृत विचार। कोविड संक्रमण को लेकर बरेली के हालात खराब होते जा रहे हैं। सैकड़ों संक्रमित रोज निकल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना अधिक से अधिक जांचें करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन संक्रमितों को मिलने सुविधाओं को उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य विभाग विफल साबित हो रहा है। गुरुवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक संक्रमित महिला ने वेंटिलेंटर न मिलने की वजह से दम तोड़ दिया।

सुभाष नगर निवासी अभय सक्सेना ने बताया कि उनकी पत्नी लता सक्सेना की बीते कुछ दिन पहले तबीयत खराब हुई,तो चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर उनको दवाई दी गई। जिसके बाद बुधवार को उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी सांस उखड़ने लगीं। जिस पर निजी अस्पताल में भर्ती कराकर कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया गया। जिसमें उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने जिले के सभी निजी व सरकारी कोविड अस्पतालों में वेंटिलेंटरों की उपलब्धता की जानकारी ली। जानकारी में सभी अस्पतालों में वेंटिलेंटर फुल बताए गए। बुधवार को देर रात उनके ऑक्सीजन स्तर 40 से भी नीचे चला गया। कुछ समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

संबंधित समाचार