बरेली: मोमोज लेने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मोमोज लेने गया युवक लहुलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे के ससुरालियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या की है। कोतवाली के ख्वाजा कुतुब निवासी नजर हुसैन नियाजी गुरुवार …

बरेली, अमृत विचार। मोमोज लेने गया युवक लहुलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे के ससुरालियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या की है।

कोतवाली के ख्वाजा कुतुब निवासी नजर हुसैन नियाजी गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे मोमोज लाने की बात कहकर घर से निकला था। रात 8 बजे जब उसके पिता ने उसके नंबर पर फोन किया तो फोन पुलिस ने उठाया और बताया कि उनके बेटे का गोविंदपुर के पास एक्सीडेंट हो गया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता इदरीश अली सन्ने नियाजी ने बताया कि 9 माह पहले ही उनके बेटे की शादी हुई थी। शादी के दो माह बाद से ही उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। उनका आरोप है कि उनके बेटे के ससुरालियों ने ही उनके बेटे की हत्या की है। वहीं पुलिस का कहना है कि नजर हुसैन सड़क हादसे में घायल हुआ था और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार