लखनऊ: शनिवार-रविवार को नहीं चलेंगे ऑटो-टेम्पो और सिटी बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोविड-19 के मामले को देखते हुए राजधानी के ऑटो थ्री व्हीलर रिक्शा संघ ने साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान संचालन बंद करने का निर्णय लिया है l शहर में दो दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस वजह से शनिवार और रविवार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेंगे। इस दौरान …

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोविड-19 के मामले को देखते हुए राजधानी के ऑटो थ्री व्हीलर रिक्शा संघ ने साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान संचालन बंद करने का निर्णय लिया है l शहर में दो दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस वजह से शनिवार और रविवार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेंगे। इस दौरान ऑटो-टेम्पो, ई रिक्शा व सिटी बसें नहीं चलेंगी।

सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बोस ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान नगर बसें और इलेक्ट्रिक बसें नहीं चलेंगी। इस संबंध में गोमतीनगर और दुबग्गा सिटी बस डिपो के एआरएम को दिशा निर्देश भेज दिया गया है। वहीं लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि दो दिनों तक ऑटो-टेम्पो व ई रिक्शा का संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

श्रमिकों के लिए चलेंगी रोडवेज बसें
गैर राज्यों से आने वाली ट्रेनों के श्रमिकों और लखनऊ की सीमा पर पलायन करके आए लोगों के लिए बसें चलेंगी। बसों का संचालन चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से होगा। परिवहन निगम के एमडी धीरज साहू ने बताया कि 24 व 25 अप्रैल को लॉकडाउन के दिन आम जनता को बसों की सुविधा नहीं मिलेगी। सिर्फ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से आने वाली यात्री और श्रमिकों को बसों से गृह जनपद भेजा जाएगा।

दो दिनों तक बंद रहेगा लखनऊ मेट्रो का संचालन
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने राजधानी में 2 दिनों तक लखनऊ मेट्रो का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है l यह जानकारी देते हुए मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने बताया कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामले को देखते हुए मेट्रो का संचालन भी बंद रहेगा l उन्होंने बताया कि यात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए मेट्रो रैक ट्रैक पर खाली दौड़ रहे हैं l जाम दिनों में हजारों यात्री सफर करते थे वहीं अब रोजाना 200 से 300 यात्री सफर कर रहे हैं l लखनऊ में तेजी से हो रही मौतों को देखते हुए लोग सहम गए l सरकारी दफ्तर भी 25% से कम खुल रहे हैंl ऐसे में मेट्रो का भी संचालन 2 दिन तक बंद रखा जाएगाl

संबंधित समाचार