उप्र: भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना संक्रमण से निधन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। भाजपा के लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव (76) का शुक्रवार शाम अस्पताल में निधन हो गया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ पश्चिम के विधायक सुरेश …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। भाजपा के लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव (76) का शुक्रवार शाम अस्पताल में निधन हो गया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ पश्चिम के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव का लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान निधन हो गया।

श्रीवास्तव के निधन पर लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट के जरिये अपनी संवेदना प्रकट की। सिंह ने कहा ”लखनऊ शहर के विधायक एवं उत्‍तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश श्रीवास्तव के निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है। जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सादगी, सरलता और उनकी कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

उल्लेखनीय है कि 1996 के विधानसभा मध्यावधि चुनाव में सुरेश कुमार श्रीवास्तव पहली बार विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद 2002 में चौदहवीं विधानसभा और 2017 में लखनऊ पश्चिम से तीसरी बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भाजपा विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

संबंधित समाचार