उन्नाव: मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियान, चरस के साथ एक गिरफ्तार
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आजाद नगर मोड के पास राजधानी मार्ग से अभियुक्त कल्लू निषाद …
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आजाद नगर मोड के पास राजधानी मार्ग से अभियुक्त कल्लू निषाद उर्फ नरेश पुत्र कालीदीन निवासी आजाद नगर थाना गंगाघाट को मय 1 किलो 15 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव बनाम कल्लू निषाद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
