अयोध्या: गश्त पर निकला था सिपाही, बाइक से आए दो लोग, हालचाल पूछा और मार दी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मोतीगंज चौकी क्षेत्र में लॉकडाउन के दूसरे दिन देर शाम गश्त कर रहे सिपाही को अज्ञात बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी। सिपाही को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। समाचार प्रेषण तक हमले का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही …

अयोध्या। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मोतीगंज चौकी क्षेत्र में लॉकडाउन के दूसरे दिन देर शाम गश्त कर रहे सिपाही को अज्ञात बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी। सिपाही को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। समाचार प्रेषण तक हमले का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मोतीगंज चौकी में तैनात सिपाही जितेन्द्र सिंह गश्त पर थे। वह अपनी चौकी पर जा रहे थे कि जासरपुर चौराहे के पास दो लोग बाइक से आये और हालचाल पूछा और गोली मार दी। गोली मारने वालों के विषय में पूछतांछ की जा रही ही है। मामले का जल्द खुलासा किया जायेगा। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने घायल सिपाही को लखनऊ रिफर कर दिया गया है।

संबंधित समाचार