पीएम मोदी ने जो बिडेन से की फोन पर बात, कोरोना से लड़ने को अमेरिका भेजेगा ये जरूरी सामान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए देश की ओर से जरूरी वस्तुओं की मदद का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार देर शाम बिडेन के साथ टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने अपने अपने देश …

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए देश की ओर से जरूरी वस्तुओं की मदद का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार देर शाम बिडेन के साथ टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने अपने अपने देश में कोरोना हमारी के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत में स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विशेष रूप से बातचीत हुई।

बातचीत के दौरान जो बिडेन ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की और चिकित्सा संसाधनों, वेंटिलेटर और कोविशिल्ड वैक्सीन के लिए जरूरी सामान भेजने की बात कही। पीएम मोदी ने अमेरिका की ओर से सहयोग की पेशकश की सराहना की। प्रधानमंत्री ने वैक्सीन मैत्री योजना के तहत दुनिया के कई देशों को भारत द्वारा वैक्सीन भेजे जाने का उल्लेख किया। दोनों नेताओं ने भविष्य में भी निरंतर एक दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म