बरेली: रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद भी इलाज न मिलने से वृद्धा की मौत
बरेली, अमृत विचार। जिले के मीरगंज तहसील में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद भी सीएचसी के समीप स्थित एक निजी अस्पताल समेत आधा दर्जन से अधिक अस्पतालों ने बीमार वृद्धा को भर्ती करने से मना कर दिया। जिसके चलते उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार वे तीन दिन से डॉक्टरों के चक्कर लगा …
बरेली, अमृत विचार। जिले के मीरगंज तहसील में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद भी सीएचसी के समीप स्थित एक निजी अस्पताल समेत आधा दर्जन से अधिक अस्पतालों ने बीमार वृद्धा को भर्ती करने से मना कर दिया। जिसके चलते उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार वे तीन दिन से डॉक्टरों के चक्कर लगा रहे थे। उन्हें ऑक्सीजन की सख्त जरूरत थी।
मीरगंज तहसील के बहरोली गांव निवासी भूपेन्द्र के अनुसार अपनी मां को लेकर वह पहले कस्बा स्थित सीएचसी के सामने डा मुनीश गंगवार के अस्पताल पर गया जहां पर ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण उन्होंने बरेली ले जाने की सलाह दी। उसने बरेली शहर स्थित आधा दर्जन से अधिक अस्पतालों में अपनी मां को लेकर भटकते रहे परंतु किसी भी निजी अस्पताल ने भर्ती नहीं किया।
काफी कोशिश के बाद भी जब अस्पताल वालों ने उनकी मां को भर्ती नहीं किया तो वह कोविड एल-3 अस्पताल पहुंचे तो वहां पर कहा गया कि पहले कोविड जांच कराओ फिर भर्ती करेंगे। परिजनों ने जब जिला अस्पताल में जांच कराई तो एंटीजन में जांच निगेटिव आई। एंटीजन की रिपोर्ट निगेटिव लेकर जब निजी अस्पताल गए तब तक उनकी मां ने दम तोड़ दिया।
