मुरादाबाद : प्रेमी ने मोड़ा मुंह तो नाबालिग प्रेमिका ने खाया जहर, मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। लंबे वक्त तक चले प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह तय हो गया तो नाबालिग प्रेमिका इसे बर्दाश्त नहीं कर सकी। प्रेमिका ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, हालत बिगड़ने पर जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो होश उड़ गए। आनन-फानन में किशोरी को निजी अस्पताल में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। लंबे वक्त तक चले प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह तय हो गया तो नाबालिग प्रेमिका इसे बर्दाश्त नहीं कर सकी। प्रेमिका ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, हालत बिगड़ने पर जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो होश उड़ गए। आनन-फानन में किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित किया तो परिजन शव लेकर खामोशी से फरार हो गए।
मामला कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला वीर शाह हजारी का है। बताते हैं कि यहां पर रहने वाली एक किशोरी का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले युवक से चल रहा था। कुछ समय तक तो सब ठीक रहा लेकिन जब प्रेमी के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रिश्ता करने से इंकार कर दिया। जिस पर प्रेमी ने परिजनों के खिलाफ जाकर शादी करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद किशोरी अपने प्रेमी पर शादी करने का दवाब डालने लगी तो वह टरकाने लगा।
बताते हैं कि इस बीच दोनों के रिश्तों की भनक होने पर प्रेमी के परिजनों ने चोरी-छुपे उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। जानकारी होने पर प्रेमिका ने विरोध किया तो युवक ने अपने शादी करने से इंकार कर दिया। जिस पर किशोरी ने दोपहर को फोन करके प्रेमी को जान देने की बात कहकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो होश उड़ गए। आनन-फानन में किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजन खामोशी से शव लेकर फरार हो गए। कटघर एसओ गजेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
