पीलीभीत: पूर्व कैबिनेट मंत्री रियाज अहमद का कोरोना से निधन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता हाजी र‍ियाज अहमद का बृहस्पतिवार तड़के कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। अहमद के दामाद आरिफ ने बताया कि हाजी रियाज़ अहमद को 24 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ज़िला अस्पताल के कोविड वार्ड …

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता हाजी र‍ियाज अहमद का बृहस्पतिवार तड़के कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। अहमद के दामाद आरिफ ने बताया कि हाजी रियाज़ अहमद को 24 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ज़िला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। सांस लेने पर दिक्कत होने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान आज तड़के करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गौहर में दोपहर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाजी रियाज अहमद के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

रियाज अहमद की गिनती सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी सहयोगियों में होती थी। हाजी र‍ियाज अहमद की ग‍िनती रुहेलखंड के कद्दावर राजनेताओं में होती थी। वह पीलीभीत से पांच बार व‍िधायक रहे थे। यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पहली बार अखिलेश यादव की सरकार में राज्‍यमंत्री और बाद में कैब‍िनेट मंत्री रहे थे। मेनका की पार्टी संजय व‍िचार मंच से सबसे पहले व‍िधायक बर्ष 1980 बनने के बाद उन्‍होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

संबंधित समाचार