प्रयागराज: अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा आगामी एक हफ्ते के लिए स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। कोरोना वायरस के व्यापक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए लोकहित में आवश्यक है कि मध्य प्रदेश राज्य में उत्तर प्रदेश राज्य से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को स्थगित किया जाए। अत: अंतर्राज्यीय अनुज्ञाओं एवं अखिल भारतीय पर्यटक अनुज्ञाओं के अन्तर्गत आने वाले मध्य प्रदेश राज्य की समस्त यात्री …

प्रयागराज। कोरोना वायरस के व्यापक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए लोकहित में आवश्यक है कि मध्य प्रदेश राज्य में उत्तर प्रदेश राज्य से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को स्थगित किया जाए।

अत: अंतर्राज्यीय अनुज्ञाओं एवं अखिल भारतीय पर्यटक अनुज्ञाओं के अन्तर्गत आने वाले मध्य प्रदेश राज्य की समस्त यात्री बस वाहनों का उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा में प्रवेश तथा उत्तर प्रदेश राज्य की समस्त यात्री बस वाहनों का मध्य प्रदेश राज्य की सीमा में प्रवेश दिनांक 29 अप्रैल 2021 से 7 मई 2021 तक की अवधि के लिए स्थगित किया जाता है।

यह जानकारी सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकार एवं अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन), मध्य प्रदेश द्वारा जारी की गई है।

संबंधित समाचार