बरेली: नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर संक्रमित का शव रखकर पहुंचे श्मशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों की सरकारी अस्पताल ही धज्जियां उड़ा रहे हैं। कोरोना से मौत के बाद शव ले जाने के लिए एंबुलेंस तक मुहैया नहीं कराई जा रही है। गुरुवार सुबह चौपुला से सिटी श्मशान भूमि की तरफ एक परिवार ठेले से पर संक्रमित का शव लेकर अंतिम संस्कार …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों की सरकारी अस्पताल ही धज्जियां उड़ा रहे हैं। कोरोना से मौत के बाद शव ले जाने के लिए एंबुलेंस तक मुहैया नहीं कराई जा रही है। गुरुवार सुबह चौपुला से सिटी श्मशान भूमि की तरफ एक परिवार ठेले से पर संक्रमित का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचा।

पूछने पर बताया कि अस्पताल से कई बार एंबुलेंस को फोन किया मगर घंटों तक इंतजार करने के बाद कोई एंबुलेंस नहीं आई। जिसके बाद उन्हें मजबूरी में ठेले से शव को ले जाना पड़ा। ये तस्वीर सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था की पोल खोल रही है।

संबंधित समाचार