बरेली: पंचायत चुनाव…तो अब मुर्दे करेंगे मतों की गणना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव के बाद हालात बद से बदतर होने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। मतगणना में मुर्दों की भी ड्यूटी लगा दी गई। उनके घर पर जब ड्यूटी लेटर पहुंचा तो परिजन भी सकते में आ गए। वहीं कई ऐसे शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है जो …

बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव के बाद हालात बद से बदतर होने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। मतगणना में मुर्दों की भी ड्यूटी लगा दी गई। उनके घर पर जब ड्यूटी लेटर पहुंचा तो परिजन भी सकते में आ गए। वहीं कई ऐसे शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है जो कोरोना संक्रमण से ग्रस्त होकर होम आइसोलेट हैं या अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनकी ड्यूटी को काट दिया जाएगा। शिक्षक अब मतगणना में ड्यूटी लगने के बाद विरोध में उतर आए है।

पंचायत चुनाव की मतगणना की ड्यूटी शिक्षकों को मिलनी शुरू हो गई है। दमखोदा ब्लॉक की सूची में 75 नंबर पर सहायक अध्यापक महेंद्र पाल सागर और 170 नंबर पर चंद्रपाल का नाम है। दोनों ही शिक्षकों की पिछले दिनों कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद भी इनकी ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। ड्यूटी लिस्ट में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षकों के नाम भी शामिल हैं जो कि इन दिनों कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें से कई शिक्षक होम आइसोलेशन में है तो कई अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं।

शासन- प्रशासन के दबाव के चलते शिक्षक संघ खुलकर ड्यूटी का विरोध नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि मन ही मन में तमाम शिक्षकों ने यह ठान लिया है कि चाहे प्रशासन उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई करे मगर वह जान हथेली पर रखकर ड्यूटी करने नहीं जाएंगे।

संबंधित समाचार