बरेली: 6 तक विश्वविद्यालय बंद, बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना से विश्वविद्यालय के कई शिक्षक, कर्मचारी व उनके परिजन संक्रमित हो चुके हैं। दहशत की वजह से विश्वविद्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहता है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 30 अप्रैल से 6 मई तक विश्वविद्यालय परिसर में पूर्ण रूप से अवकाश घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना से विश्वविद्यालय के कई शिक्षक, कर्मचारी व उनके परिजन संक्रमित हो चुके हैं। दहशत की वजह से विश्वविद्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहता है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 30 अप्रैल से 6 मई तक विश्वविद्यालय परिसर में पूर्ण रूप से अवकाश घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। कुलसचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

कुलसचिव ने आदेश जारी किया है कि कुलपति के आदेश पर एक सप्ताह के अवकाश के दौरान सभी शिक्षक व कर्मचारी आवश्यक कार्य घर से संपादित करेंगे। उन्होंने सभी को निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी अपने दफ्तर को तुरंत सेनेटाइज कराएं। दूसरी तरफ शासन के निर्देशों के तहत विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

कार्यालय समय में गेट नंबर 1 से आवश्यक कार्य के लिए आने वाले छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। उनके सभी कार्य कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए विभाग की विंडो से कराये जाएंगे। गेट नंबर 2 से परिसर में निवास कर रहे शिक्षक, कर्मचारी व उनके परिजनों को आवश्यक कार्य से बाहर जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा गेट नंबर 3 पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

संबंधित समाचार