उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी कोरोना संक्रमण से हुए मुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करीब एक पखवाड़े के बाद कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। योगी ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि ”आप सभी की शुभेच्छा और चिकित्सकों की देखरेख से अब मैं कोरोना निगेटिव हो गया …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करीब एक पखवाड़े के बाद कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। योगी ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि ”आप सभी की शुभेच्छा और चिकित्सकों की देखरेख से अब मैं कोरोना निगेटिव हो गया हूं। आप सभी के द्वारा मुझे दिए गए सहयोग व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

इसके पहले 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। तब उन्होंने ट्वीट में कहा था ” शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।” उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से पहले उनके कार्यालय के कई अधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। अधिकारियों के संक्रमित पाये जाने के बाद योगी ने अपनी जांच कराई जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा