बरेली: कोरोना काल में घट गई सब्जी की आवक, बढ़ गए दाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लगे लाकडाउन का असर अब सब्जियों पर पड़ने लगा है। बाहरी मंडी से आने वाली सब्जियों की आवक कम होने से दामों में उछाल आया है। सब्जियां खरीदने में लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। 100 रुपये में एक …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लगे लाकडाउन का असर अब सब्जियों पर पड़ने लगा है। बाहरी मंडी से आने वाली सब्जियों की आवक कम होने से दामों में उछाल आया है। सब्जियां खरीदने में लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। 100 रुपये में एक थैला भरके मिलने वाली सब्जी के दोगुना दाम चुकाने पड़ रहे हैं। लोगों को स्थानीय फसल की सब्जी आने का इंतजार है। इसके बाद ही उन्हें बढ़ती कीमतों से राहत मिल सकेगी। शहर की डेलापीर मंडी की बात करें तो यहां आगरा, दिल्ली और अन्य जगहों से सब्जियों की आपूर्ति होती है। संक्रमण बढ़ रहा है तो दूसरे शहरों से सब्जियों की आवक भी कम हो गई है। ज्यादातर सब्जियों के दामों में 10 से 25 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है।

यह हैं सब्जी के प्रति किलो दाम
भिंडी 50, टमाटर 20, शिमला मिर्च 40, कटहल 40, नीबू 140, हरी मिर्च 30 रुपये, अरबी 40, तोरई 40, अदरक 50, कच्चे आम 60, फूलगोभी 25, धनिया 25, खीरा 10 रुपये, खुर्ती फरी 40, बैंगन 20, मूली 20, पोदिना 30, टिंडे 60, लहसुन 60, परवल 70 रुपये प्रति किलो बाजार में फुटकर में बिक रहा है।


गर्मी बढ़ने और कोरोना संक्रमण के चलते बाहरी सब्जियों की आवक कम है। इस कारण सब्जियों के रेटों में बढ़ोतरी हुई है। रेट बढ़ने से सब्जी की बिक्री भी प्रभावित है। मनोज , सब्जी विक्रेता


इन-दिनों बाहर से सब्जियों की आवक हो रही है। स्थानीय सब्जी आने पर ही दामों में गिरावट आ सकेगी। गर्मी अधिक होने पर फिर सब्जी के रेट बढ़ेंगे। गर्मी में सब्जियां सूखती हैं। सोनू, सब्जी विक्रेता


एक तो वैसे ही कोरोना संक्रमण के चलते लोगों के पास पैसे की कमी हो गई है। बाकी कसर सब्जियां के दामों में हुई वृद्धि पूरी कर रही है। गर्मी से बचाने वाला नीबू 140 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। खरीदने में सोचना पड़ रहा है। नवीन, ग्राहक


सब्जी थाली का जायका बढ़ती है। इन-दिनों गर्मी से बचने के लिए लोग नीबू, खीरा, आदि सब्जियों का ज्यादा सेवन कर रहे हैं। सीजन की सब्जियां भी मंहगी हैं, इसलिए थाली का जायका बिगड़ा हुआ है। धीरज, ग्राहक

संबंधित समाचार