रामपुर: केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में उस वक्त हड़कम मच गया। जब फैक्ट्री परिसर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद आग ने चंद मिनटों में फैक्ट्री पर पूरी तरह काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान हुआ …

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में उस वक्त हड़कम मच गया। जब फैक्ट्री परिसर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद आग ने चंद मिनटों में फैक्ट्री पर पूरी तरह काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान हुआ है।

थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित शंकरपुर/दनियांपुर गांव के समीप एम एस इंटरप्राइजेज के नाम से एक केमिकल फैक्ट्री है। जहां कई तरह के केमिकल तैयार किये जाते हैं। जिसमें शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि अचानक तारों में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई और आग ने केमिकल को अपनी जद में ले लिया। जिसके बाद फैक्ट्री में हड़कम मच गया और मौके पर अफरा तफरी का माहौल सा बन गया। देखते ही देखते फैक्ट्री में आग की लंबी लंबी लपटें उठने लगीं।

आग की लपटें उठती देख थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कई घंटों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

संबंधित समाचार