बरेली: श्री गुरु तेगबहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
बरेली, अमृत विचार। हिन्द की चादर, तिलक व जनेऊ के रक्षक सिखों के 9वें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर साहिब का 400वां प्रकाश पर्व लॉक डाउन की वजह से शुक्रवार को ही मना लिया गया। लोगों ने शताब्दी प्रकाश पर्व की खुशी में श्री सहज पाठ रखा था जिसकी समाप्ति प्रकाश पर्व पर करने की अपनी …
बरेली, अमृत विचार। हिन्द की चादर, तिलक व जनेऊ के रक्षक सिखों के 9वें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर साहिब का 400वां प्रकाश पर्व लॉक डाउन की वजह से शुक्रवार को ही मना लिया गया। लोगों ने शताब्दी प्रकाश पर्व की खुशी में श्री सहज पाठ रखा था जिसकी समाप्ति प्रकाश पर्व पर करने की अपनी ही खुशी थी।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सात पालियों में संजय नगर स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में पाठ की समाप्ति करवाई। वहां के हाल में हजार से ऊपर संगत आ सकती है जहां हर एक पाली में मात्र 20 से 25 लोगों के होने पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हो सका। शाम को मुख्य दिवान स्पेशल न होकर रोजाना की तरह ही रहा।
बताते चलें कि इस बार 400वें प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरों से चल रही थीं। बाहर से रागी एवं कथावाचक भी बुक किये गए थे। महान नगर कीर्तन की भी तैयारी थी परन्तु सब स्थगित कर दिया गया।
