IPL 2021: पोलार्ड ने छीनी धोनी के पंजे से जीत, मुंबई ने 4 विकेट से जीता मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कायरन पोलार्ड की आतिशी पारी की बदौलत हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई ने चेन्नई को हरा दिया। मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को यहां चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से मात दी। कायरन पोलार्ड की 34 गेंद में 87 रन की पारी के दम पर मुंबई ने जीत के …

नई दिल्ली। कायरन पोलार्ड की आतिशी पारी की बदौलत हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई ने चेन्नई को हरा दिया। मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को यहां चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से मात दी। कायरन पोलार्ड की 34 गेंद में 87 रन की पारी के दम पर मुंबई ने जीत के लिए मिले 219 रन के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। ओपनर फाफ डू प्लेसिस (50), मोईन अली (58) और अंबाटी रायुडू (नाबाद 72) के आतिशी अर्धशतकों से चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में शनिवार को 20 ओवर में चार विकेट पर 218 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। रुतुराज गायकवाड़ ने ट्रेंट बोल्ट के पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन इसी ओवर में चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे। लेकिन इसके बाद डू प्लेसिस और मोईन अली ने दूसरे विकेट के लिए 108 रन की शानदार साझेदारी की।

अली ने इस दौरान कुछ बेहतरीन छक्के लगाए। डू प्लेसिस ने भी चौके छक्के उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अली ने 36 गेंदों पर 58 रन में पांच चौके और पांच छक्के लगाए जबकि डू प्लेसिस ने 28 गेंदों पर 50 रन में दो चौके और चार छक्के लगाए। मोईन अली ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन दी कोक के हाथों कैच थमाया जबकि कीरोन पोलार्ड ने अगले ओवर में लगातार गेंदों पर डू प्लेसिस और सुरेश रैना को आउट कर दिया।

अपना 200वां आईपीएल मैच खेल रहे रैना इसका कोई फायदा नहीं उठा पाए और चार गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हो गए। चेन्नई ने 112 से 116 रनों तक तीन विकेट गंवाए लेकिन इसके बाद अंबाती रायडू ने विलक्षण अंदाज में बल्लेबाजी की और मात्र 27 गेंदों पर चार चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाये।

रायडू को रवींद्र जडेजा का बेहतरीन साथ मिला जिन्होंने 22 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 22 रन बनाये। रायुडू और जडेजा ने पांचवें विकेट की अविजित साझीदारी में 102 रन जोड़कर चेन्नई को 218 रनों तक पहुंचा दिया। बुमराह ने चार ओवर में सर्वाधिक 56 रन लुटाकर एक विकेट लिया। धवल कुलकर्णी ने चार ओवर में 48 रन और ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया। कीरोन पोलार्ड ने दो ओवर में 12 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा